राधेश्याम सिंह / पालघर
बुधवार शाम को पालघर जिले के सूर्या नदी में बुधवार की शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। कासा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इन दर्दनाक घटनाओं में दो युवकों की जान चली गई। पहली घटना वाघाडी स्थित भीम बांध के पास घटी, जहाँ शांताराम चौरे विसर्जन के लिए नदी में उतरे थे गहराई के चलते वे डूब गए। वहीं दूसरी घटना सारणी गांव के बाबल्या लाडवी के साथ घटी,जो सूर्या नदी में जलसमाधि में विलीन हो गए। दोनों ही घटनाओं के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया और गुरुवार दोपहर को दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के उपायों को लेकर फिर से समीक्षा की जा रही है।
