मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिप्रवेशोत्सव: विद्यार्थियों को रथ पर बैठाकर शिक्षकों ने की पुष्पवर्षा

प्रवेशोत्सव: विद्यार्थियों को रथ पर बैठाकर शिक्षकों ने की पुष्पवर्षा

सामना संवाददाता / मुंबई

चारकोप सेक्टर-1 महानगरपालिका विद्यालय संकुल, कांदिवली (पश्चिम) में आज विद्यार्थी प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा समिति सदस्य निखिल किशोर व्यास, पूर्व नगरसेवक श्रीकांत कवठणकर, अधीक्षक विद्यालय तौहिद शेख तथा प्रशासकीय अधिकारी अशफाक शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की मुख्याध्यापिका स्विटी पाटील ने किया। साथ ही मराठी विभाग प्रमुख रुचा संखे, माध्यमिक विभाग प्रमुख लक्ष्मी यादव तथा समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार से रथ में बैठाकर पुष्पवर्षा के बीच कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। पुष्प एवं चॉकलेट देकर बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों को विद्यालय उपयोग की 27 आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के ‘पहले कदम’ की संकल्पना के अंतर्गत उनके पैरों के निशान वाला विशेष प्रिंट अभिभावकों को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया, जिसकी अभिभावकों ने विशेष सराहना की।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार रहा।

अन्य समाचार

आहट