हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि… खिलाड़ियों को सीमित प्रांतों में न तकसीम करो! ‘विश्व स्तरीय’ खेलों की प्रतिस्पर्धा में मेडल जीतने वाला हमारा हर खिलाड़ी ‘भारतीय’ है।
वो किसी एक प्रांत का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। हर खिलाड़ी, चाहे भारत के किसी भी राज्य का हो, वो अखंड देश भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। कृपया हमारे हरियाणा का है… हमारे पंजाब का है, कोच्चि का है या मेडल जीतने वाला/वाली आंध्र के खिलाड़ी हैं… इस तुच्छ सोच से ऊपर उठकर सारा श्रेय देश की झोली में डालो। ऐसा कर तिरंगे का सम्मान बढ़ाओ, मेरे प्यारे देशवासियों। आपको अनेकानेक बधाइयां।
-त्रिलोचन सिंह अरोरा
