सामना संवाददाता / जौनपुर
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को कोपा गांव के पास से शुरू हुई दो दिवसीय कलश यात्रा रविवार को अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरसिया अवधेश दूबे के नेतृत्व में निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई यात्रा सुइथाकला से अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान कर गई।
इस अवसर पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों और संदेशों के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की अलख जगाई। उनका अमर संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है।
पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, भाजपा नेता बेचन सिंह, खुशीराम मिश्र समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
