मुख्यपृष्ठनए समाचारमुन्ना झिंगाड़ा को कराची में बैठकर मुंबई में फैलाना है दंगा,...

मुन्ना झिंगाड़ा को कराची में बैठकर मुंबई में फैलाना है दंगा, दहशत और ड्रग्स!.. ये है ‘आईएसआई’ का गेम प्लान

फिरोज खान / मुंबई

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई ने मुंबई में जन्मे गैंगस्टर मुन्ना झिंगाड़ा को हिंदुस्थान में दहशत, दंगा, आंतक और ड्रग्स पैâलाने की बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। इस काम के खतरे को देखते हुए आईएसआई ने झिंगाडा को पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा दी है। वह २४ घंटे १२ कमांडो की सुरक्षा में रहता है। इस तरह का खुलासा तब हुआ, जब हाल ही में आईएसआई के लिए काम करने वाले तीन युवक मुंबई में पकड़े गए। यह भी जानकारी मिली है कि झिंगाड़ा मुंबई में स्लीपर सेल खड़े करता है। साथ ही उसे आतंक पैâलाने का टास्क भी दिया गया है। इसके अलावा झिंगाड़ा के जरिए जोगेश्वरी-कुर्ला में पुराने नेटवर्क जिंदा करने की कोशिश की जा रही है। रही बात ड्रग्स सप्लाई की तो इस मामले में झिंगाड़ा पुराना खिलाड़ी है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आईएसआई मुंबई तथा अन्य शहरों में आतंक पैâलाने के लिए झिंगाड़ा के कनेक्शन और नेटवर्क का फायदा उठाना चाहता है, इसलिए उसे कराची में दाऊद मॉडल सिक्योरिटी दी गई है। सूत्रों का कहना है कि झिंगाड़ा पर पिछले साल दो बार हमला हो चुका है पर दोनों बार उसकी जान बच गई।
डी की तरह कमांडो सुरक्षा
दाऊद इब्राहिम की तरह, मुन्ना झिंगाड़ा अभी कराची में है। कहा जाता है कि उसके घर के बाहर हर समय कमांडो तैनात रहते हैं और वह जहां भी जाता है, एके-४७ राइफल और दूसरे हथियार लिए हुए कमांडो उसके साथ रहते हैं, ताकि आगे कोई हमला न हो सके।
५ स्तरीय सुरक्षा
दाऊद को कराची में ५-स्तरीय सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है, जिसकी निगरानी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना द्वारा की जाती है। इस सुरक्षा व्यवस्था में कमांडोज और सुरक्षाबलों का विस्तृत ढांचा शामिल है। लगभग २५ व्यक्तिगत अंगरक्षक दाऊद के सबसे करीबी घेरे में तैनात रहते हैं।
कई आतंकी खल्लास
आईएसआई ने झिंगाडा की सिक्योरिटी इसलिए भी बढ़ा दी है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में भारत के खिलाफ साजिशों में शामिल कई आतंकवादियों को अज्ञात लोगों ने मार गिराया है।

अन्य समाचार