मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिजियोहॉटस्टार की वीर हिरानी अभिनीत ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर लॉन्च

जियोहॉटस्टार की वीर हिरानी अभिनीत ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर लॉन्च

सोम प्रकाश / मुंबई 

एक बेहद दिलचस्प फर्स्ट लुक के बाद, जियोहॉटस्टार ने ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसने जवाब देने से ज़्यादा दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ दिए हैं। यह सीरीज़ कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामा और एक अनोखी पार्टनरशिप से भरपूर मनोरंजन का ज़बरदस्त डोज़ होने वाली है।
गोवा की चकाचौंध और रंगीन माहौल पर आधारित ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दो बिल्कुल अलग दुनिया के लोगों की कहानी है, जो बेहद अजीब और असामान्य हालातों में एक-दूसरे से टकराते हैं। इस कहानी के केंद्र में पेड्रो और प्रीतम हैं। पेड्रो अपने अनुभवों और अंदरूनी ज्ञान से काम करने वाला एक पुराने ज़माने का पुलिसवाला है, जबकि प्रीतम एक तेज़-तर्रार युवा टेक एक्सपर्ट है। ये दोनों खुद को एक ऐसे रहस्य में घिरा पाते हैं, जो उनकी कल्पना से कहीं ज़्यादा बड़ा, अजीब और अप्रत्याशित है। जैसे-जैसे उनकी यात्रा आगे बढ़ती है, रहस्य गहराते जाते हैं, वफादारी को कसौटी पर परखा जाता है और हर मोड़ पर नई उथल-पुथल और नया हंगामा खड़ा होता है।
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और मशहूर फिल्म निर्माता अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ एक या दो नहीं, बल्कि शानदार कलाकारों की पूरी टोली को एक साथ लाती है, जिसमें अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, वीर हिरानी, मोना सिंह और बोमन ईरानी जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।
राजकुमार हिरानी के सिग्नेचर स्टाइल, यानी दिल छू लेने वाले अपनेपन और इंसानियत को कॉमेडी, सस्पेंस और आज के ज़माने के मुद्दों के साथ जोड़कर बनाई गई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दर्शकों के लिए कहानी कहने का एक बिल्कुल नया, रोमांचक और धमाकेदार अंदाज़ लेकर आई है।
आलोक जैन, हेड – हिंदी एंड इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिज़नेस (स्ट्रीमिंग, टीवी एंड स्टूडियोज), ने कहा, “एक बेहतरीन कहानी पर सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों का हक नहीं होना चाहिए, बल्कि वह हर आम और खास तक पहुँचनी चाहिए और हम बिल्कुल यही कर रहे हैं। हम पूरे देश के कंटेंट देखने के तरीके को बदल रहे हैं। यह लोगों के जीवन का हिस्सा बन रहा है और उनके रोज़ाना के सफ़र, शाम के सुकून भरे पलों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय में शामिल हो रहा है। सबसे शानदार किरदार वे होते हैं, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी आपके दिलो-दिमाग पर छाए रहें और ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में दर्शकों को बिल्कुल ऐसा ही साथ मिलने वाला है।”
उन्होंने आगे कहा, “इस कहानी के केंद्र में दो ऐसे अनोखे और बेमेल किरदार हैं, जो आपको हँसाएँगे, हैरान करेंगे और आपका दिल जीत लेंगे। राजकुमार हिरानी जैसे जादू बिखेरने वाले कहानीकार बहुत कम होते हैं, जिनकी कहानियों ने हर पीढ़ी के दिलों को छुआ है। हमें बेहद गर्व है कि हम उनके जैसे दिग्गज क्रिएटर को स्ट्रीमिंग की दुनिया में लेकर आ रहे हैं। आज के दर्शकों की लाइफस्टाइल और पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ इस बात की जीती-जागती मिसाल है कि हम जियोहॉटस्टार पर किस तरह का कंटेंट बना रहे हैं।”
राजकुमार हिरानी ने कहा, “इस कहानी में मुझे जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा उत्साहित किया, वह इसके केंद्र में मौजूद रिश्ता था। प्रीतम और पेड्रो पूरी तरह अलग-अलग दुनिया से आते हैं और ज़िंदगी को देखने का उनका नज़रिया भी बिल्कुल अलग है, लेकिन इसके बावजूद वे एक ही सफ़र पर साथ निकलने के लिए मजबूर होते हैं। मैं हमेशा से ऐसे लोगों की कहानियों की तरफ खिंचता रहा हूँ, जिनमें कमियाँ हों, विरोधाभास हों और जो सफ़र के दौरान अनजाने में एक-दूसरे के करीब आते जाएँ। इस सीरीज़ ने हमें किरदारों और उनकी दुनिया के साथ खूब मस्ती करते हुए कई पहलुओं को एक्सप्लोर करने का मौका दिया। मैं बेहद उत्साहित हूँ कि अब दर्शक आखिरकार जियोहॉटस्टार पर इसका अनुभव ले सकेंगे।”
कॉमेडी, सस्पेंस, इमोशन और एडवेंचर के अपने अनोखे मिश्रण के साथ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दर्शकों को बाँधे रखने वाले एक ज़बरदस्त मनोरंजक अनुभव का वादा करती है, जो अपनी मिट्टी से जुड़ी होने के साथ-साथ हर तरह के दर्शकों को पसंद आएगी। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई से विशेष रूप से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

अन्य समाचार

आहट