हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने रेस्तरां बास्टियन के वजह से सुर्खियों में बनी हुइ हैं। एक्ट्रेस ने अपने रेस्तरां बास्टियन के बारे में अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका रेस्तरां बंद नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं बास्टियन बंद नहीं कर रही हूं, मैं वादा करती हूं…ओके बाय।’ शिल्पा आगे कहती हैं, ‘गाइज ४ हजार ४५० कॉल..लेकिन एक बात तो है बास्टियन के लिए ये प्यार मैं महसूस कर सकती हूं, लेकिन इस प्यार को टॉक्सिक मत बनाओ यार। मैं ये सच कह रही हूं कि बास्टियन कहीं नहीं जा रहा है’। शिल्पा ने अपने फैंस से अनुरोध किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और उनके रेस्तरां के प्रति अपने प्यार को सकारात्मक तरीके से दिखाएं।
