मुख्यपृष्ठखेलअमित मिश्रा ने लिया संन्यास

अमित मिश्रा ने लिया संन्यास

भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने २५ साल के लंबे करियर के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। मिश्रा ने अपने करियर में भारत के लिए २२ टेस्ट, ३६ वनडे और १० टी२० इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने संन्यास के पैâसले के पीछे बार-बार होने वाली चोटों और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की इच्छा को कारण बताया है। अब वह कोचिंग, कमेंट्री और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे। मिश्रा ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए अपने परिवार, साथियों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

अन्य समाचार