मुख्यपृष्ठग्लैमरनहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने अपने अभिनय, नृत्य और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं? वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थीं। ‘धकधक’ गर्ल ने १२वीं क्लास के बाद फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, जब उनकी उम्र १६ से १७ साल थी। उनकी पहली फिल्म ‘अबोध’ १९८४ में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस को यह फिल्म ऑफर की गई थी और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया, हालांकि वह फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं। किस्मत ने ‘धकधक’ गर्ल के लिए कुछ और ही योजना बनाई थी। उन्होंने अपने अभिनय और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं। माधुरी की अदाकारी और नृत्य की अदाओं ने उन्हें एक अनोखा स्थान दिलाया है।

अन्य समाचार