रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
विलेपार्ले पश्चिम स्थित उल्ला मार्केट के पास बने साईं बाबा मंदिर में हर गुरुवार की तरह इस सप्ताह भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां नियमित रूप से आयोजित होने वाले साईं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक मंडल के सदस्य मधु कुमार राठी ने जानकारी दी कि यह परंपरा पिछले चार से पांच वर्षों से लगातार जारी है। गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होने वाला यह भंडारा देर तक चलता है और सैकड़ों श्रद्धालु यहां प्रसाद का लाभ उठाते हैं।
साईं भंडारे को सफल बनाने में आयोजक मंडल के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इनमें प्रमोद रावल, अशोक जैन, हरीश श्राफ, राजकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अखिलेश पांडेय, गोवर्धन रमानी, मंगला शिंदे, दीपा शर्मा, महेंद्र कुमार बहल और रजत-अनुष्का टंडन सहित पूरी टीम का सहयोग शामिल है।
नियमित रूप से आयोजित इस भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। आयोजन स्थल पर भक्तजन साईं बाबा की आराधना के साथ-साथ प्रसाद वितरण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सामाजिक और धार्मिक सरोकारों से जुड़े इस कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर एक सकारात्मक परंपरा का रूप ले लिया है, जो हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ जोड़ता है।
