मुख्यपृष्ठखेल‘अरे अंपायरों से तो मिल लो’

‘अरे अंपायरों से तो मिल लो’

एशिया कप २०२५ में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप ए में तीनों मैच जीतने के बाद टीम ने सुपर फोर की शुरुआत भी जीत से की। पहले सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। पाकिस्तान ने भारत को १७२ रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने १८.५ ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर का हैंडशेक विवाद को लेकर एक बयान वायरल हो रहा है। पहले ग्रुप स्टेज में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, लेकिन सुपर फोर में गंभीर ने खिलाड़ियों को कम से कम अंपायर्स से हाथ मिलाने को कहा। वायरल वीडियो में गंभीर अपने खिलाड़ियों से कहते सुने जा सकते हैं ‘अरे अंपायरों से तो मिल लो।’ गंभीर के कहने के बाद प्‍लेयर्स बाहर आए और प्रेजेंटेशन एरिया तक गए और वहां पर अंपायर्स से हाथ मिलाया।

अन्य समाचार

पिता