मुख्यपृष्ठनए समाचारनजरें झुकीं...हाथ भी कंपकंपाए!..ट्रंप के सामने दिखी मोदी की बेबसी

नजरें झुकीं…हाथ भी कंपकंपाए!..ट्रंप के सामने दिखी मोदी की बेबसी

 – कांग्रेस के आरोप से गरमाई राजनीति

– जी-७ समिट की तस्वीरें शेयर कर विपक्ष ने केंद्र को घेरा

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मुलाकात पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि देश ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ऐसी `शरणागति’ पहले कभी नहीं देखी। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की बॉडी लैंग्वेज आत्मविश्वास नहीं, बल्कि असहजता और दबाव को दर्शा रही थी।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हालिया बातचीत को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन भारतीय नाविकों की कथित हत्या के बाद पीएम मोदी ने कमजोरी दिखाई और भारत के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहे। एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में खेड़ा ने कहा कि इस हफ्ते हम सबने, पूरे देश और पूरी दुनिया ने एक बहुत शर्मनाक नजारा देखा। शर्म से हमारे सिर झुक गए, कम से कम उन लोगों के, जिनके दिल भारत के लिए धड़कते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के सामने पीएम की नजरें झुकी हुई थीं। उनके हाथ कांप रहे थे। वह सोफे पर इस तरह सिमटकर बैठे थे। और वह एक कागज से पढ़कर `एक्सीलेंसी, एक्सीलेंसी’ कह रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक्सीलेंसी’ शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाया और कहा कि यहां तक कि अनुवाद करने वाले को भी शर्मिंदगी महसूस हुई।
पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने
– न भारतीय नाविकों की हत्या का मुद्दा उठाया
-न एकतरफा यूएस ट्रेड डील के बारे में कोई बात की
– न ही `ऑपरेशन सिंदूर’ के सीजफायर का मुद्दा उठाया
‘हमने किसी पीएम को ऐसे झुकते नहीं देखा’
कांग्रेस ने पवन खेड़ा ने आगे कहा कि इस बातचीत से भारत और उसके नेतृत्व का कद नहीं झलका। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगा कि १५० करोड़ नागरिकों का कोई प्रतिनिधि किसी देश के प्रमुख से बात कर रहा हो। ऐसा लगा जैसे किसी कंपनी का एजेंट अपने मालिक से बात कर रहा हो। इससे बहुत शर्मिंदगी, बहुत दुख और बहुत गुस्सा महसूस हुआ। हमने कभी किसी को इस तरह झुकते हुए नहीं देखा। हमने कभी ऐसा समर्पण या समझौता नहीं देखा।
तीन भारतीयों की मौत, फिर भी ट्रंप की तारीफ!
केजरीवाल का पीएम पर बड़ा प्रहार
ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत का मामला एक बार फिर सियासी रंग पकड़ता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप के शासनकाल में तीन निर्दोष भारतीयों ने अपनी जान गंवाई, जबकि पीएम मोदी अपनी मुलाकात में उनकी तारीफ करने में ही बिजी थे।

अन्य समाचार