मुख्यपृष्ठनए समाचारदिमागी रूप से दिवालिया हो गई है केंद्र की भाजपा सरकार ...रोहित...

दिमागी रूप से दिवालिया हो गई है केंद्र की भाजपा सरकार …रोहित पवार ने जीएसटी पर मोदी के भाषण की बखिया उधेड़ी

सामना संवाददाता / मुंबई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि मोदी सरकार ने भारी मात्रा में जीएसटी लगाकर पिछले आठ सालों में महाराष्ट्र से २० से २५ लाख करोड़ रुपए लूट लिए और अब मोदी लोगों को बचत करने का झांसा दे रहे हैं। उन्होंने मोदी के जीएसटी को लेकर दिए गए भाषण की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि केंद्र की मोदी नीत भाजपा सरकार दिमागी रूप से दिवालिया हो गई है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रोहित पवार ने कहा कि अखबारों में छपे विज्ञापनों से पता चलता है कि पिछले आठ सालों में मोदी सरकार ने किराने के सामान, शार्पनर, नोटबुक, पेन से लेकर भगवान की अगरबत्ती, बीमा प्रीमियम, दवाइयों, कपड़े-जूतों से लेकर कृषि उर्वरकों तक हर चीज पर भारी मात्रा में जीएसटी लगाकर ११० लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इसमें अकेले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी २० से २५ लाख करोड़ रुपए है। आठ सालों तक भारी जीएसटी थोपकर आम आदमी को लूटने के बाद अब मोदी लोगों को बचत पर भाषण दे रहे हैं। केंद्र सरकार दिमागी तौर पर पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस वजह से केंद्र सरकार को जीएसटी की दरें कम करनी पड़ीं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जीएसटी दरें कम होने से लोगों को कुछ सहूलियत होगी। वहीं इस बारे में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बोलकर इसकी दरें कम करने और इसे सरल बनाने की सलाह मोदी सरकार को देते आ रहे हैं। आखिरकार, इस मामले में भी मोदी सरकार को झुकना पड़ा। देशभर में बढ़ते असंतोष और वोट चोरी के मुद्दे को देखते हुए मोदी सरकार को जीएसटी पर दरें कम करने पर मजबूर होना पड़ा।

अन्य समाचार

पिता