मुख्यपृष्ठखेलजमकर बोला अभिषेक का बल्ला

जमकर बोला अभिषेक का बल्ला

एशिया कप का आखिरी सुपर-४ मुकाबला कल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। दुबई के `दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम’ में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का पैâसला किया। श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित २० ओवर के खेल में ५ विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने २०२ रन का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन ६१ रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद ४९ रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने २३ गेंद में ३९ रनों का योगदान दिया। खैर, टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर जोरदार बोला। एशिया कप के सुपर-४ में श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक ने सिर्फ २२ गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। एशिया कप में अभिषेक शर्मा की ये बैक टू बैक तीसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ७५ और पाकिस्तान के खिलाफ ७४ रनों की दमदार पारी खेली थी। इस तरह अभिषेक ने टी२० फॉर्मेट में एक बार फिर कमाल कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा टीम इंडिया ने छठी बार टी२० फॉर्मेट में २५ या उससे कम पर अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। २५ या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा सूर्यकुमार यादव ने ७ बार अर्धशतक लगाया है। रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी के बाद हालांकि, अभिषेक की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। ऐसे में वह ३१ गेंद में ६१ रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में अभिषेक ने ८ चौके और २ छक्के लगाए।

अन्य समाचार