रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अंधेरी विधानसभा की ओर से इस विधानसभा क्षेत्र में 101 छायादार पेड़ लगाने का संकल्प उप विभागप्रमुख शरद जाधव ने लिया है। 20 जून से शुरू हुआ यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 1 जुलाई तक चलने वाला है। अंधेरी विधानसभा के उप विभागप्रमुख शरद जाधव ने बताया कि पहले दिन प्रभाग क्रमांक 67 के मनीष नगर, जूहू विनायक टावर तथा आस-पास के परिसर में तकरीबन 50 वृक्ष लगाए गए। यह कार्यक्रम उप विभागप्रमुख शरद जाधव तथा युवासेना विभाग अधिकारी ऋतीक मांजरेकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा संगठक संजय मनाजी कदम, विधानसभाप्रमुख वीणा टाक, महिला विधानसभा संगठक सरोज बिसुरे, शाखाप्रमुख दीपक सणस, उप शाखाप्रमुख विश्वास तेली, पुष्पा पिपारिया, धर्मराज नायक तथा शिवसैनिक तथा युवासैनिक उपस्थित थे। दूसरी कड़ी का वृक्षारोपण 26 जून से एक जुलाई तक चलेगा। इसी तरह के कार्यक्रम अंधेरी विधानसभा के सभी वार्ड जैसे 65, 66, 67, 68, 69, 70 तथा 71 में आयोजित किए जाएंगे। जहां छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। इन वृक्षों में कडवी नीम, मीठी नीम जिसे आम बोलचाल की भाषा में (कढी़पत्ता) कहा जाता है। तथा कांचन तांबल, गुंज जैसे छायादार पेड़ होंगे। इस कार्यक्रम में उन वार्डों के सभी शाखा प्रमुख तथा ग्राहक संरक्षण कक्ष एवं महिला अघाडी की सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
