मुख्यपृष्ठनए समाचारगुजरात के व्यापारियों के लिए अय्याशी के अड्डे बने आर्वेâस्ट्रा बार

गुजरात के व्यापारियों के लिए अय्याशी के अड्डे बने आर्वेâस्ट्रा बार

-काशीमीरा के ब्लू नाइट बार पर छापा
-मालिक और मैनेजर सहित ७ गिरफ्तार
-७ बार बालाओं को किया गया रेस्क्यू

सुरेश गोलानी / मुंबई
काशीमीरा पुलिस ने मुंबई-अमदाबाद महामार्ग के सर्विस रोड पर स्थित आर्वेâस्ट्रा की आड़ में चल रहे एक डांस बार में छापा मारकर मालिक और मैनेजर सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि जैसे ज्यादातर मामलों में होता है इस कार्रवाई में भी पुलिस की प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में बार मालिक का नाम नदारद है, जबकि आबकारी नियमों के अनुसार, पंजीकृत मालिक के नाम सहित लाइसेंस की मूल या सत्यापित प्रति का स्पष्ट रूप से बार के दर्शनीय हिस्से में दिखाई देना अनिवार्य है। देर रात तक खुले रहने और बार बालाओं द्वारा अश्लील डांस करने की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक स्वप्निल कदम ने बोगस ग्राहकों को होटल ब्लू नाइट नामक आर्केस्ट्रा बार में भेजा। खबर की पुष्टि होने पर पुलिस ने बुधवार रात करीब ११:३० बजे बार पर छापा मारा। डांस फ्लोर पर एक महिला रिकॉर्डिंग गानों पर थिरकती हुई पाई गई, जिसका बोगस ग्राहकों ने पुख्ता सबूतों के लिए वीडियो बनाया और पुलिस को सौंप दिया। मालिक, मैनेजर और वेटरों सहित ७ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ महाराष्ट्र हॉटेल उपहारगृह और मद्यपान कक्ष (बार रूम) में अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध और वहां काम करने वाली महिलाओं की प्रतिष्ठा की सुरक्षा के अधिनियमों के तहत काशीमीरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। २०१६ में पारित इस अधिनियम में बिना उचित अनुमति के डांस बार चलाने पर पांच साल की कैद और २५ लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। यह अपराध गैर-जमानती है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ९ ग्राहकों (ज्यादातर गुजरात के रहने वाले) को भी हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा ७ बार बालाओं को आजाद करवाया गया। ज्ञात हो की पाबंदी के बावजूद मीरा- भायंदर में आर्केस्ट्रा की आड़ में खुलेआम डांस बार देर रात तक चल रहे है।
बार मालिक का नाम एफआईआर से गायब!
काशीमीरा पुलिस की कार्रवाई के बावजूद एफआईआर में बार के पंजीकृत मालिक का नाम नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। आबकारी नियमों के अनुसार लाइसेंसधारी मालिक का नाम परिसर में प्रदर्शित करना अनिवार्य है। ऐसे में कार्रवाई की निष्पक्षता और जिम्मेदारों पर शिकंजा कसने को लेकर संदेह गहरा गया है।

अन्य समाचार