अमिताभ श्रीवास्तव
-यह भयावह क्षण था जब थाईलैंड में एक मैच के दौरान बिजली गिरने से फुटबॉल मैदान पर एक खिलाड़ी की मौत हो गई और १२ अन्य घायल हो गए।
-कोर्फू में धूप भरी छुट्टियों का वो आनंद ले रही हैं जहां उसने एक यॉट पर ब्लैक बिकिनी में पोज दिया और फिर उन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
न न ये कोई किसी मैच के रद्द हो जाने पर लिखा गया शीर्षक नहीं है बल्कि सच में ऐसा हुआ कि मैच के दौरान भयानक झटके के साथ बिजली गिरी और कई खिलाड़ी घायल हुए एक की मौत भी हो गई। जी हां, यह भयावह क्षण था जब थाईलैंड में एक मैच के दौरान बिजली गिरने से फुटबॉल मैदान पर एक खिलाड़ी की मौत हो गई और १२ अन्य घायल हो गए। चौंकाने वाले फुटेज में दिखाया गया है कि दो टीमें भीषण मानसून के बीच खेल रही थीं, तभी अचानक एक तेज रोशनी से पिच जगमगा उठी। बिजली का एक विशाल झटका जमीन पर गिरा जिससे आग की लपटें और धुएं का बादल हवा में पैâल जाता है। खिलाड़ी सफवान आवे, २४ वर्ष, बिजली की विनाशकारी शक्ति की चपेट में आ गए। घबराए हुए अन्य खिलाड़ी और दर्शक मैदान पर दौड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि उनके साथी खिलाड़ी उन्हें होश में लाने की बेताब कोशिश कर रहे हैं। भारी बारिश में पीड़ितों को बचाने के लिए लोग छाते और स्ट्रेचर लेकर उसके चारों ओर जमा हो गए। आपातकालीन दल घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और सफवान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रमुख थुन सिरिखुंट ने बाद में पुष्टि की कि थाई विंगर की चोटों के कारण मौत हो गई, जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा। वैसे भी फुटबॉल बारिश में खेला जाने वाला खेल है इसलिए अधिकतर बारिश के बीच में ही मैच रखे जाते हैं।
बीवी हो तो ऐसी
गोल्फ स्टार डस्टिन जॉनसन की पत्नी पॉलिना ग्रेट्जकी ने बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें साझा करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लोग कह रहे बीवी हो तो ऐसी, जबकि खिलाड़ी को पता ही नहीं कि उसकी बीवी कब क्या कुछ कर देती है। वह गोल्फर की बीवी है और आइस हॉकी के दिग्गज वेन ग्रेट्स्की की बेटी भी। फिलहाल, कोर्फू में धूप भरी छुट्टियों का वो आनंद ले रही है, जहां उसने एक यॉट पर ब्लैक बिकिनी में पोज दिया और फिर उन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पॉलिना ने एक प्राचीन मिस्र के चित्रलिपि का वैâप्शन शामिल किया जिसका अनुवाद ‘शेर’ होता है। पॉलिना के इंस्टा पर १० लाख फॉलोअर्स हैं जो आश्चर्यचकित रह गए। एक प्रशंसक ने पोस्ट किया, ‘डीजे ड डस्टिन जॉनसन जीवन में सफल हो रहे हैं।’ एक अन्य ने टिप्पणी की, ‘वाह!’ एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा, ‘खूबसूरत।’ इस पैâन ने कहा, ‘वोग कवर ठीक है।’ उस व्यक्ति ने आगे कहा, ‘बेहद शानदार।’ एक ने लिखा, ‘बीवी हो तो ऐसी।’ अब इसका जो मतलब हो यह वो ही जाने मगर अपने गोल्फर पति से अधिक फेमस उसकी बीवी पॉलीना है। गोल्फ स्टार जॉनसन और पॉलिना की मुलाकात २००९ में हुई थी २०२२ में शादी की और उनके दो बेटे हैं – टैटम और रिवर, जिनका जन्म २०१५ और २०१७ में हुआ था। पॉलिना को मॉडलिंग का शौक है।
