सोम मिश्रा “शिवम”
भारतीय राजनीति की सबसे तीव्र कहानी सोनी लिव एक बार फिर लेकर आ रहा है — महारानी ४, जिसमें रानी भारती की वापसी अब तक के सबसे शक्तिशाली और चुनौतीपूर्ण रूप में हो रही है। इस सीज़न में दांव पहले से कहीं ऊँचे हैं और सत्ता का संघर्ष और भी निर्मम। जहाँ महत्वाकांक्षा का टकराव विनाश से होता है और हर गठबंधन पलक झपकते ही बदल जाता है
ज्ञात रहे यह जंग सिर्फ़ जीवित रहने की नहीं, बल्कि वर्चस्व की है। सीरीज़ में हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के किरदार में नज़र आएंगी। अपने किरदार को लेकर नायिका हुमा कहती हैं — “रानी भारती की यात्रा हमेशा ही सीमाओं को लांघने की रही है, लेकिन इस बार उनकी महत्वाकांक्षा एक नए स्तर पर पहुँचती है। गृहिणी से मुख्यमंत्री बनने तक उन्होंने बिहार की राजनीति को हिला दिया था। अब वे कदम रख रही हैं देश के सबसे कठिन राजनीतिक रणभूमि पर। महारानी ४ सिर्फ़ अगला अध्याय नहीं है — यह उनकी सबसे साहसी छलांग है। इस बार दांव राष्ट्रीय हैं, सत्ता के खेल और निर्दयी हैं, और हर कदम उनका भविष्य तय कर सकता है। दर्शक सोनी लिव पर रानी के इस निडर और अनफ़िल्टर्ड अवतार को देखकर दंग रह जाएंगे।”
‘महारानी ४’ का निर्देशन पुनीत प्रकाश ने किया है, जबकि इसका निर्माण कांगड़ा टॉकीज़ प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है। इस सीरीज़ की संकल्पना सुभाष कपूर की है। इस सीज़न में नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद एक अहम किरदार में नज़र आएंगी। उनके साथ विपिन शर्मा, अमित सियाल, विनीत कुमार, शार्दुल भरद्वाज, कनी कनी कुसरुति और प्रमोद पाठक जैसे सशक्त कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में आगामी ७ नवंबर से सोनी लिव पर करेंगे आगाज।
