तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स में मिला प्रभावशाली ओवरऑल ग्लोबल रैंक बैंड, गुड हेल्थ एंड वेल-बीइंग के संग-संग क्लीन वाटर एंड सैनिटेशन, जेंडर इक्वालिटी, पार्टनरशिप फॉर द गोल्स श्रेणियों में उल्लेखनीय रैंकिंग
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की झोली में एक साथ चार बड़ी उपलब्धियां जुड़ गई हैं। टीएमयू को सस्टेनेबिलिटी और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इम्पैक्ट रैंकिंग्स-2026 में 401-600 का प्रभावशाली ओवरऑल ग्लोबल रैंक बैंड मिला है। टीएमयू ने पहली बार प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इम्पैक्ट रैंकिंग्स-2026 में हिस्सा लिया है। अपनी पहली ही भागीदारी में टीएमयू ने दुनिया भर के 1,603 संस्थानों में 401-600 का प्रभावशाली ओवरऑल ग्लोबल रैंक बैंड हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि टीएचई इम्पैक्ट रैंकिंग्स दुनिया के सबसे सम्मानित रैंकिंग फ्रेमवर्क में से एक है, जो संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) में यूनिवर्सिटीज़ के योगदान के आधार पर उनका मूल्यांकन करता है।
एसडीजी की चार अलग-अलग श्रेणियों में टीएमयू ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। एसडीजी-3 (गुड हेल्थ एंड वेल-बीइंग) में रैंक बैंड 101-200, एसडीजी-6 (क्लीन वाटर एंड सैनिटेशन) में रैंक बैंड 101-200, एसडीजी-5 (जेंडर इक्वालिटी) में रैंक बैंड 601-800 तथा एसडीजी-17 (पार्टनरशिप फॉर द गोल्स) में रैंक बैंड 301-400 यूनिवर्सिटी ने अपने नाम किए हैं। ये रैंकिंग्स हेल्थकेयर सेवाओं को बढ़ावा देने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समावेशिता और लैंगिक समानता सुनिश्चित करने तथा समाज के सस्टेनेबल विकास में योगदान देने के टीएमयू के लगातार प्रयासों को दर्शाती हैं।
टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं कि टीएमयू सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (सतत विकास लक्ष्यों) में अपने योगदान को और मजबूत करने, स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर स्थायी सकारात्मक प्रभाव डालने के अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्ध है। टीएमयू अपनी अकादमिक, रिसर्च, हेल्थकेयर और कम्युनिटी आउटरीच पहलों में सस्टेनेबिलिटी को आत्मसात कर रही है। साथ ही यूनिवर्सिटी का बढ़ता वैश्विक प्रभाव, सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति उसकी प्रतिबद्धता तथा शिक्षा, रिसर्च, हेल्थकेयर और कम्युनिटी एंगेजमेंट के जरिए समाज पर सार्थक प्रभाव डालने के समर्पण को दर्शाता है।
वाइस चांसलर प्रो. वी.के. जैन कहते हैं कि यूनिवर्सिटी के डीन, प्रिंसिपल, डायरेक्टर, वाइस-प्रिंसिपल, फैकल्टी सदस्यों, प्रशासनिक टीमों और सभी स्टेकहोल्डर्स के बहुमूल्य योगदान से यह अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल पाई है।
