मुख्यपृष्ठग्लैमरगोली मारने की दी धमकी

गोली मारने की दी धमकी

हरियाणा की जानी-मानी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका डांस नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ विवाद है। १२ अक्टूबर को जश्न रिजॉर्ट में उनके शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। शो को तय समय से पहले खत्म करना पड़ा। इसके बाद कुछ लोगों ने सपना चौधरी के कमरे में घुसने की कोशिश की और उन्हें गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, चार लोगों ने न सिर्फ सपना से बदसलूकी की, बल्कि रिजॉर्ट में तोड़फोड़ भी की। दूसरी ओर आरोपियों में से एक ने खुद के साथ लूट और मारपीट की शिकायत की है। सपना ने बयान में कहा कि अगर पुलिस और रिजॉर्ट मालिक समय पर नहीं पहुंचते, तो उनकी जान को खतरा हो सकता था।

अन्य समाचार