अमिताभ श्रीवास्तव
एक बच्चे पर यौन हमले के ५ मामले, एक महिला पर यौन उत्पीड़न के २ मामले, बच्चे को यौन गतिविधि में शामिल करने के २ मामले, महिला को यौन गतिविधि में शामिल करने का १ मामला, एक बच्ची के साथ बलात्कार के २ मामले, एक महिला के साथ बलात्कार के २ मामले, बच्चे पर आक्रमण के २ मामले, एक महिला पर हमला करने के २ मामले और नियंत्रण तथा दबावपूर्ण व्यवहार का १ मामला। ओफ्फ-ओ ये सब क्या है? यह है एकमात्र व्यक्ति के काले कारनामे, जो बदकिस्मती से इंग्लैंड की ओलिंपिक टीम का एक कोच था। नाम है विसेंट मोडाहल, जिस पर कुल १९ आरोप हैं। ६५ वर्षीय जोस विसेंट लीवा-मोडाहल पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों की ८०० मीटर चैंपियन डायने मोडाहल के पति हैं। मगर मानसिक रूप से ऐसा विक्षिप्त जिसने जब मौका देखा कुकर्म किया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने बताया कि उसके सभी कथित अपराध २०१२ से २०२४ के बीच हुए। सीपीएस के उप मुख्य क्राउन अभियोजक जेम्स बोल्टन-स्मिथ ने कहा ‘क्राउन अभियोजन सेवा ने विसेंट लीवा-मोडाहल पर कई गंभीर यौन अपराधों के लिए मुकदमा चलाने का फैसला किया है, जिसमें बाल यौन शोषण से संबंधित अपराध भी शामिल हैं। तीन बच्चों के पिता नॉर्वे के इस खिलाड़ी ने एथलेटिक्स में अपने करियर के दौरान २३ विभिन्न ओलिंपियनों के साथ काम किया है। कोच के रूप में उनकी सबसे बड़ी सफलता मोरक्को के सईद औइता के साथ थी, जो पांच बार विश्व रिकॉर्ड धारक और ओलिंपिक चैंपियन बने थे।
ऐसी कैसी देवी?
देवी शब्द जब आता है तो सम्मान के साथ शीश झुक जाता है। ऐसा भारत में तो होता है मगर विदेशों में देवी का अर्थ ऐसी महिलाओं के साथ जब किया जाता है जो आकर्षक व उत्तेजक बनकर लोगों के सामने आती है तो शर्म आती है, उनकी सोच पर। दरअसल, दुनिया की सबसे सेक्सी एथलीट का खिताब पाई एलीका श्मिट ने बिकिनी और समर ड्रेस में अपने आकर्षक अंदाज से इंस्टाग्राम पर जब तस्वीरे डाली तो लोग मानो पागल हो गए और उसे सुंदरता की देवी कहने लगे। क्या ऐसी अश्लीलता बिखेरने वाली को देवी कहेंगे? हास्यास्पद है विदेशियों की सोच। बहरहाल, जर्मन ट्रैक एंड फील्ड स्टार एलिका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की। वह अपनी गर्मियों की छुट्टियों में एक ड्रेस, कैजुअल कपड़े और बिकिनी में पोज देती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि कैप्शन में वह पूछती है ‘आपकी खुशी की परिभाषा क्या है?’ एक अनुयायी ने उत्तर दिया ‘अविस्मरणीय रूप से आश्चर्यजनक।’ एक अन्य ने कहा, ‘सुंदरता की देवी।’ एक ने कहा, ‘हमेशा की तरह शानदार।’ श्मिट के इंस्टाग्राम पर ५.५ मिलियन फॉलोअर्स हैं। उसने इस वर्ष ओलिंपिक में प्रतिस्पर्धा करने का अपना सपना पूरा कर लिया है। इसके पहले जर्मनी द्वारा रिजर्व खिलाड़ी के रूप में उसे रखा गया था और इसी कारण वो टोक्यो में भाग नहीं ले पार्इं थीं। पेरिस में उन्हें ४,४०० मीटर मिश्रित रिले में चुना गया था, जो विवादास्पद साबित हुआ था। मगर अब उसने अगले ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
