मुख्यपृष्ठखेलस्टेडियम में थप्पड़ कांड

स्टेडियम में थप्पड़ कांड

दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान एक अजीब वाकया सामने आया, जब एक कपल स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहा था। चौथे दिन, लड़की ने अचानक अपने साथ बैठे लड़के को दो थप्पड़ मारे और उसकी गर्दन भी दबा दी। शुरुआत में लगा कि दोनों के बीच कोई झगड़ा हो गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों हंसते हुए दिखाई दिए। यह पूरी घटना वैâमरे में वैâद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसी समय वेस्टइंडीज की टीम २९३ रन पर खेल रही थी। इसके बाद कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट चटकाए और वेस्टइंडीज की हालत खराब कर दी। हालांकि, आखिरी जोड़ी ने जबरदस्त ७९ रनों की साझेदारी कर टीम को ३९० तक पहुंचा दिया। इस वजह से भारत को चौथे दिन जीत नहीं मिल पाई और अब उसे पांचवें दिन सिर्फ ५८ रन बनाने हैं।

अन्य समाचार