कर्नाटक के चिकमंगलूर में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे। उन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। इसी के चलते पत्नी शादी के कुछ दिनों बाद ही पति का घर छोड़कर मायके चली आई थी। उसने हत्या से तीन दिन पहले थाने में पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। वह तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में लगाने वाली ही थी कि इससे पहले ही उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।
