सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मिशन शक्ति ५ का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी हंसमती, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ डीके त्रिपाठी, उप प्राचार्य प्रो. निशा सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। महिला थाना इंचार्ज ने कहा कि मिशन शक्ति सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे महिलाओं की सुरक्षा समानता और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। इसका मूल उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन दिलाना है ताकि वे हिंसा, शोषण और सामाजिक असमानताओं के खिलाफ मजबूती से खड़ी हो सके। मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य है कि महिलाओं का सशक्त होना न केवल संवैधानिक कर्तव्य है बल्कि विकास और समाज की समग्र उन्नत के लिए भी अनिवार्य हैं।
महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रोफेसर निशा सिंह ने अपने उद्बोधन में मिशन शक्ति को नवरात्रि की शैलपुत्री एवं अन्य देवियों को जोड़ते हुए विस्तार से बताया । साथ ही कहा कि मिशन शक्ति ५ के दो महत्वपूर्ण घटक हैं.. संबल और समर्थ मिशन शक्ति के चरणों में ऑपरेशन गरुड़ ,ऑपरेशन ऑपरेशन मजनू ऑपरेशन बचपन ,नशा मुक्ति अपने संरक्षण एवं ऑपरेशन ईगल आदि का संचालन किया गया है। साथ ही साथ सरकार की तरफ से विविध हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 181, 198, 112 ,108 आदि संचालित है। इन सब का उपयोग करके आप संकट की घड़ी में अपने को सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र गुप्ता एवं डॉ विभा सिंह के साथ महाविद्यालय की छात्राओं ने उपस्थिति होकर मिशन शक्ति की जमकारी ली।
