मुख्यपृष्ठग्लैमरहर्षवर्धन राणे ने आयुष्मान की "थामा' को भी दिया सपोर्ट

हर्षवर्धन राणे ने आयुष्मान की “थामा’ को भी दिया सपोर्ट

हिमांशु राज

बॉलीवुड में पहली बार देखने को मिल रहा है कि एक ही फिल्मी शुक्रवार पर दो सितारे आमने-सामने हों और उनमें से एक अपने प्रतिद्वंद्वी की फिल्म को भी प्यार से प्रमोट करे! जी हां, बात हो रही है हैंडसम स्टार हर्षवर्धन राणे की, जिन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलकर ‘आउटसाइडर’ आयुष्मान खुराना की फिल्म “थामा” को सपोर्ट करने की अपील की। हर्षवर्धन ने लिखा कि दोनों फिल्में दिल से बनी हैं और दर्शकों का प्यार दोनों को मिलना चाहिए। ये बात सुनकर फैंस भी हैरान रह गए — आखिर कौन ऐसा हीरो होता है जो अपने मुकाबले की फिल्म को भी बढ़ावा देता है!कई लोग इसे हर्षवर्धन की “जेंटलमैन चाल” कह रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी साफ-सुथरी इमेज के जरिए अलग पहचान बना ली है। दूसरी तरफ, आयुष्मान ने भी बड़े मीठे अंदाज़ में जवाब दिया, कहा – “भाईपन अभी ज़िंदा है।” अब सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स की यह बॉन्डिंग खूब ट्रेंड कर रही है। फिल्मी गलियारों में तो अफवाहें हैं कि दोनों जल्द ही किसी अनोखे प्रोजेक्ट में साथ दिखाई दे सकते हैं। कुल मिलाकर, बॉक्स ऑफिस पर टक्कर भले हो, लेकिन दिल में दोनों के बीच ज़बरदस्त इज्ज़त और अपनापन झलक रहा है।

अन्य समाचार