मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिआदर्श शिक्षक दिलीप कुमार राय का सेवा-संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

आदर्श शिक्षक दिलीप कुमार राय का सेवा-संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

सामना संवाददाता / मुंबई

भांडुप (पश्चिम) स्थित मद्रास कैफे बैंक्वेट हॉल में विक्रोली टैगोर नगर मनपा हिंदी शाला क्र. 1 के वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार गुलाब राय का सेवा-संपूर्ति एवं प्रीतिभोज समारोह पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में दिलीप कुमार राय एवं उनकी जीवनसंगिनी संगीता राय का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और भेंट-वस्तु देकर सत्कार किया गया।
समारोह में टैगोर नगर हिंदी शाला क्रमांक 01 की मुख्याध्यापिका सुभदा तांबे, जयप्रकाश राय, उपेंद्र राय, उषा ओमप्रताप सिंह, संगीता दिलीप राय, दिलीप कुमार राय, शिवशंकर राय, मुख्याध्यापक डॉ. नागेश पांडेय, धनंजय सिंह, ओमप्रताप सिंह, पूनम राय, के.के. राय, श्लोक राय, दिशा राय, प्रदीप राय, रुद्रेश राय, मनिवेंद्र राय, समाजसेवी राजनारायण उर्फ गुड्डू राय, अंजेश राय, आनंद राय, दीनानाथ यादव, प्रदीप जीता यादव, वैशाली तेलोरे, सुशीला गवारे, नंदा काले एवं तुंगागांव से शिवसेना विधानसभा प्रमुख अशोक माटेकर, नरेंद्र उपाध्याय, उग्रसेन राय, पूनम उग्रसेन राय, अरविंद सिंह, नरेंद्र राय, वीरेंद्र राय, अवधेशगिरि, ओमप्रताप सिंह, दीपचंद यादव, भावेश चौधरी, सुनील गुप्ता, विंदे तिवारी, प्रमोद यादव, सुरजन सिंह, सुरेंद्र सिंह उर्फ झिंटू, प्रदीप चौरासिया, स्मृति सिंह, राधेश्याम उपाध्याय, इंद्रलाल यादव, राज प्रजापति, अरविंद गुप्ता, मनोज यादव, नागेंद्र यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार