रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं प्रतियोगिताकला विकसित करने के उद्देश्य से गोरेगांव पूर्व स्थित मटाईपाड़ा में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आदिवासी क्षेत्रों में वहां के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने वाली सामाजिक, शैक्षणिक संस्था अभिषेक ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। पर्यावरण विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्षा श्रीमती सुनीता नागरे, ऋतुजा नागरे, संस्था संरक्षक मधु कुमार राठी, अभिषेक नागरे, सूरज विश्वकर्मा, अनुराधा वंसल, अंश अंगहन सहित कई अन्य गणमान्य तथा मटाईपाड़ा के स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
