सोम मिश्रा “शिवम”
फिल्म बॉलीवुड में सैयारा की ऐतिहासिक सफलता के बाद अनीत पड्डा २०२५ की सबसे बड़ी ब्रेकथ्रू स्टार्स में से एक के रूप में उभरी हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी बन गई है।
नवोदित अनीत को सोशल मीडिया पर खुद के प्रति सच्ची होने के कारण इंटरनेट पर सबसे रिलेटेबल गर्ल कहा जाता है। आज उन्होंने एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर फिर से इंटरनेट पर हलचल मचा दी, जिसमें उन्होंने मुंबई के बाहरी इलाके में एक एनिमल शेल्टर का दौरा किया। अनीत ने पूरा दिन वहाँ बिताया, जहां उन्होंने आवारा और बचाए गए जानवरों के साथ समय बिताया और सभी को अपने-अपने तरीकों से उनकी मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। अनीत ने कंचन ग्लोबल फाउंडेशन का दौरा किया, जो मुंबई में ज़रूरतमंद जानवरों को बचाने, पुनर्वास करने और उनकी देखभाल के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संस्था है। वहां उन्हें शेल्टर में रह रहे आवारा जानवरों के साथ खेलते और उन्हें खाना खिलाते हुए देखा गया। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था: “इन आत्माओं के साथ कुछ समय बिताया जो बिना भाषा के प्यार करती हैं। मेरे कपड़ों पर फर रह गया और मेरे दिल में शांति। धन्यवाद, कंचन ग्लोबल फाउंडेशन, हमें याद दिलाने के लिए कि वास्तव में क्या मायने रखता है। कंचन ग्लोबल फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो ज़रूरतमंद जानवरों को बचाने, पुनर्वास करने और उनकी देखभाल के लिए समर्पित है। उनके अद्भुत काम को देखकर प्रेरित महसूस हुआ… अनीत कहना है अगर किसी को इन बेजुबानों के लिए मदद करना है और वो व्यस्त जीवन जी रहे तो ऐसे में हमारा फाउंडेशन उनके लिए सहयोग करेगा। आप हमारी वेबसाइट पर जाकर कुछ आर्थिक सहायता कर सकते, जिससे इन बेजुबानों के लिए हम अपने अथक प्रयासों से ज्यादा से ज्यादा और मजबूत हो कर मदद पहुंचा सकते हैं। गौरतलब है कि अनीत अगली बार मैडॉक हॉरर कामेडी यूनिवर्स (एमएचसीयू) की फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आएंगी। वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी फ्रैंचाइज़ी को लीड करने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने यह फिल्म महज २२ वर्ष की उम्र में साइन की थी, जो दिसंबर २०२६ में सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी।
