मुख्यपृष्ठसमाचारकल्याण में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला...नशे में धुत टेंपो चालक ने...

कल्याण में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला…नशे में धुत टेंपो चालक ने मचाया हंगामा…पुलिस चौकी में की तोड़-फोड़

सामना संवाददाता / कल्याण

कल्याण-पूर्व के चक्की नाका परिसर में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नशे में धुत टेंपो चालक ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने चालक को रोककर ड्रिंक एंड ड्राइव प्रकरण में कार्रवाई शुरू की, लेकिन कार्रवाई के दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए जोरदार विरोध किया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए आरोपी टेंपो चालक को चौकी में लाया, जहां उसने और भी उग्रता दिखाते हुए चौकी में तोड़फोड़ की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पूर्व नगरसेवक को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के इस बर्ताव से मौके पर तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोलशेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

अन्य समाचार

सूत्रधार