मुख्यपृष्ठअपराधएएनटीएफ थाना गाजीपुर ने एक करोड़ 13 लाख रुपए के गाजा के...

एएनटीएफ थाना गाजीपुर ने एक करोड़ 13 लाख रुपए के गाजा के साथ 7 तस्करों को पकड़ा!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

उत्तर प्रदेश के आईजी कानून व्यवस्था ने राज्य मुख्यालय पर बताया कि जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के कुकुडीपुर दरवेशपुर मोड़ से गुरुवार को एएनटीएफ थाना गाजीपुर ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला सात अन्तर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तगण के कब्जे से दो कुन्तल दो किलो पांच सौ ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया, जिसका अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10130000 है। अभियुक्तों के पास दो चार पहिया वाहन तथा तलाशी में 6 एन्ड्राइड मोबाइल फोन व 110 रुपए नकद और एक एटीएम कार्ड बरामद किया हुआ। पकड़े गए ललित कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह, हरेन्दर कुमार पुत्र स्व. बह्रमजीत सिंह निवासीगड़ पारसौली थाना नवझील जनपद मथुरा, श्याम देशवाल पुत्र संजय सिंह, योगेश पुत्र नेम सिंह, आदर्श चौधरी पुत्र शंकर सिंह, रिशीपाल पुत्र इन्द्रपाल, ब्रजलाल पुत्र विशम्भर निवासी मानपुर मौर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ ने पूछताछ में बताया कि हमलोग बिहार और उडीसा से गांजा लाकर मथुरा व उसके आस-पास के जनपदों में बेच देते हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर में धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

अन्य समाचार

सूत्रधार