मुख्यपृष्ठसमाचाररन फॉर यूनिटी में दिखा अखंड भारत का जोश

रन फॉर यूनिटी में दिखा अखंड भारत का जोश

राजेश सरकार / प्रयागराज

देश के लौह पुरुष और भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर यमुनानगर जोन के नैनी मे “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हुआ। इसमें नैनी और औद्योगिक थाना के प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों, नागरिकों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पूरे रास्ते अखंड भारत का जज्बा दिखाई देता रहा। एकता और अखंडता एवं देश की संप्रभुता को दर्शाता रन फॉर यूनिटी 42वीं वाहिनी पीएसी से शुरू होकर नैनी थाने पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें यमुनानगर डीसीपी विवेक चंद्र यादव, एसीपी करछना अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ नैनी थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम, सभी चौकी इंचार्ज, एनसीसी कैडेट्स के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। दूसरी तरफ औद्योगिक थाने पर आयोजित इस कार्यक्रम मे थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल के साथ थाने से सम्बद्ध पुलिसकर्मियों के अलावे बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज के स्टाफ समेत एनसीसी कैडेट्स, छात्र – छात्राएं तथा संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। औद्योगिक थाने से रन बटोरे यूनिटी शुरू हुई और बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज पहुंच कर समाप्त हुई। नैनी और औद्योगिक क्षेत्र में आयोजन के दौरान तय रास्ते पर देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। भारत माता की जय, वन्दे मातरम और एक भारत -श्रेष्ठ भारत के उद्घोष के बीच स्कूलों के छात्र -छात्राएं, पुलिस कर्मी, एनसीसी कैडेट्स और आम नागरिक पूरे उत्साह से दौड़ में शामिल हुए।

अन्य समाचार

सूत्रधार