मुख्यपृष्ठसमाचारसुल्तानपुर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी...११ स्कूलों के होनहार विज्ञानियों ने बनाए मॉडल

सुल्तानपुर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी…११ स्कूलों के होनहार विज्ञानियों ने बनाए मॉडल

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने के लिए सुल्तानपुर शहर के एमजीएस इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक प्रदर्शनी लगी, जिसका उद्घाटन किया डीआईओएस सूर्यप्रकाश सिंह व एडीआईओएस जटाशंकर यादव ने। प्रदर्शनी में ग्यारह विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल को प्रस्तुत किये। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य “विकसित व आत्मनिर्भर भारत के स्टेम” था। कचरा प्रबंध और प्लास्टिक विकल्प टॉपिक में हाईस्कूल स्तर पर प्रतीक्षा मिश्रा कमला केशव इंटर कॉलेज मायंग और इंटर स्तर पर यशवर्धन सिंह एमजीएस के मॉडल को सराहा गया। जबकि हरित ऊर्जा टॉपिक में हाईस्कूल स्तर पर मुकेश यूपीएस बनोटा, मो. जेवरान श्रीचंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज और इंटर स्तर पर अनिता निषाद व कृतिका निषाद सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
स्वास्थ्य व स्वच्छता टॉपिक में हाई स्कूल स्तर पर हर्ष शर्मा इंटर कॉलेज गोसाईगंज इंटर स्तर पर नचिकेता व नैतिक एमजीएस का प्रदर्शन सराहा गया। गणितीय मॉडल में हाई स्कूल इंटर स्तर पर आयुष, रमन, अंश प्रजापति, जतिन, सूर्या, विक्रम सिंह, अंश जायसवाल, शरद, एमजीएस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जल संरक्षण में अरबिया बानो केश कुमारी इंटर कॉलेज रौनक दुबे श्रीविश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
उभरती हुई प्रौद्योगिकी में हाई स्कूल स्तर पर शौर्य पुष्कर सनबीम स्कूल आयुष कालान इंटर कॉलेज इंटर स्तर पर सुकृति विवेक एमजीएस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अध्यापक संवर्ग से एमजीएस इंटर कॉलेज के डॉ. अमरीश सिंह, सुमित श्रीवास्तव, माधवराम यादव और बृजभान शर्मा ने टी एल एम मॉडल प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी समापन पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार सिंह और प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका राणा प्रताप डिग्री कॉलेज के डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र यादव, डॉ प्रीति प्रकाश, डॉ विपिन, डॉ विपिन सिंह, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, ने निभाया प्रदर्शनी को सफल बनाने में रजनीश सिंह, रमेश कुमार प्रजापति, उपकार श्रीवास्तव, माधवराम यादव, बलराम सिंह, सुमित श्रीवास्तव, डॉ आलोक विक्रम सिंह, सुरजीत पाल, अंकित वर्मा आदि ने विशेष सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया समस्त आए हुए प्रतिभागियों को विद्यालय की तरफ से नाश्ता कराया गया।

अन्य समाचार

सूत्रधार