सामना संवाददाता / कल्याण
कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की खोणी ग्राम पंचायत में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ज्योती विश्वास जाधव बिनविरोध सरपंच चुनी गईं। इस जीत के साथ ग्राम पंचायत में एक बार फिर शिवसेना का भगवा लहराया है। यह सफलता शिवसेना की संगठित कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम बताया जा रहा है। जिल्हा प्रमुख दीपेश पुंडलिक म्हात्रे के मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित सरपंच ज्योतीताई जाधव का सत्कार और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें म्हात्रे ने विश्वास जताया कि ज्योतीताई के नेतृत्व में खोणी ग्राम पंचायत विकास की नई ऊंचाइयां छुएगी।
ग्राम पंचायत का चुनाव बिनविरोध संपन्न कराने में मनसे नेता व पूर्व विधायक राजूदादा पाटील और शिवसेना उपजिल्हा प्रमुख रमेशदादा पाटील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। खास बात यह रही कि शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्वयं फोन कर ज्योती जाधव को बधाई दी और जनता के हित में और जोश के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह जीत जनता के विश्वास और शिवसेना की मजबूत संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक मानी जा रही है।
