मुख्यपृष्ठनए समाचारछत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अपमान हम सहन नहीं करेंगे! ...आदित्य...

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अपमान हम सहन नहीं करेंगे! …आदित्य ठाकरे का ‘महायुति’ पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
नेरूल (पूर्व) स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मनपा द्वारा बनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासनारूढ़ प्रतिमा का पिछले चार महीने से अनावरण रुका हुआ था। इसके चलते लोगों में खासी नाराजगी थी। इसे देखते हुए मनसे नेता अमित ठाकरे ने शिवसैनिकों और मनसे कार्यकर्ताओं के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। इसके बाद उनके खिलाफ प्रशासन ने मामला दर्ज कराया, जिसे लेकर प्रदेश में लोगों में खासी नाराजगी है। इस घटना पर शिवसेना नेता और युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अपने ही राज्य में अपने ही दैवत का सम्मान नहीं करेंगे, तो किसका करेंगे?
तो किसका सम्मान करें?
आदित्य ठाकरे ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि अपने ही राज्य में अपने ही दैवत का सम्मान नहीं करना है तो किसका करें? यह तानाशाही महाराष्ट्र कभी स्वीकार नहीं करेगा! ४ महीने तक महाराज की प्रतिमा को गंदे कपड़े से ढंककर रखा और कल अमित ने यह अपमान सहन न होने के कारण प्रतिमा का कपड़ा हटाकर अनावरण किया। महाराज का सम्मान किया, और तुम निर्लज्जता से उस पर केस कर रहे हो?

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण
भाजपा ने पहुंचाई बाधा!

नेरूल (पूर्व) स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मनपा द्वारा बनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासनारूढ़ प्रतिमा का पिछले चार महीने से अनावरण रुका हुआ था। इस प्रतिमा के अनावरण के दौरान भाजपा ने बाधा पहुंचाई। इस वक्त शिवसैनिकों और मनसे कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण न हो, इसके लिए सत्ताधारियों ने पहले से ही बड़ी तैयारी की थी। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। परंतु शिवसैनिक और मनसे कार्यकर्ता प्रतिमा वाले परिसर में प्रवेश करने में सफल हुए। इसके बाद अमित ठाकरे ने जलाभिषेक किया, धूल-मिट्टी से भरी प्रतिमा को साफ किया और अनावरण किया।

अन्य समाचार