मुख्यपृष्ठनए समाचारदादा-शिंदे में पॉलिटिकल वॉर! ...शिंदे गुट के उम्मीदवारों को हराना चाहते थे...

दादा-शिंदे में पॉलिटिकल वॉर! …शिंदे गुट के उम्मीदवारों को हराना चाहते थे अजीत दादा

-६० प्रत्याशियों के खिलाफ किया था प्रचार
-तानाजी सावंत का सनसनीखेज खुलासा
सामना संवाददाता / मुंबई
शिंदे गुट और दादा गुट के पॉलिटिकल वॉर का सनसननीखेज खुलासा हुआ है। गत विधानसभा चुनाव में दादा गुट ने शिंदे गुट के उम्मीदवारों को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, ऐसा करके वह महायुति में नंबर दो का गुट बनना चाहता था। इसके तहत गत विधानसभा चुनाव में शिंदे गुट के ६० से अधिक प्रत्याशियों को हराने के लिए अजीत पवार की टीम ने काम किया था। इन प्रत्याशियों के खिलाफ अजीत पवार गुट ने जमकर भीतरी तौर पर प्रचार किया था, ऐसा सनसननीखेज खुलासा शिंदे गुट के नेता पूर्व मंत्री तानाजी सावंत ने किया है।
तानाजी के इस बयान के बाद महायुति में हलचल मच गई है। राज्य में शिंदे गुट और अजीत पवार गुट के बीच पहले से तनातनी बनी हुई है। दोनों गुट एक-दूसरे को दबाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अब तानाजी सावंत के इस बयान ने अजीत पवार द्वारा किए गए घात का खुलासा कर दिया है।
आरोप पर दादा की चुप्पी
तानाजी सावंत के आरोप लगाने के बाद फिलहाल दादा ने चुप्पी साध रखी है। लोगों को इस मामले में अजीत पवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

अन्य समाचार