सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
जिला एथलेटिक्स संघ, साई व खेल मंत्रालय की ओर से महिला एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनूप संडा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। संघ चेयरमैन कमल महाजन, राजेश सोनकर क्रीड़ाधिकारी नरेंद्र मिश्र, पूर्व एसपी अमरेंद्र सिंह चौधरी, राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज दूबे सचिव जिला ओलंपिक संघ की मौजूदगी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। १२८ एथलीटों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में ६०० मीटर रेस में आयुषी को प्रथम, मंतशा बानो को द्वितीय व गुड़िया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद में श्रेया को प्रथम, सेजल को द्वितीय व कोमल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गोला फेंक में गुड़िया प्रथम , महक द्वितीय व मंतशा बानो तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सौम्या प्रथम, श्रेया द्वितीय व महक को तृतीय स्थान मिला। चक्का फेंक में प्रथम स्थान शिवानी वर्मा को, द्वितीय स्थान शालिनी भीम को मिला।भाला फेक में प्रथम शिवानी वर्मा को, द्वितीय स्थान पर शालिनी भीम व आकांक्षा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स मीट के समापन पर पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
