सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने की कड़ी में शुक्रवार को गनपत सहाय पीजी कालेज के पयागीपुर परिसर में महाविद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय व प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों ने संयुक्त रूप से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। जिसमें प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा कर किया। तत्पश्चात सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली,जिसमें भारत की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
दौड़ शुरू होते ही वातावरण जोश, उत्साह और देशभक्ति से भर उठा। छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे परिसर को जीवंत कर दिया।इस अवसर पर मुख्य परिसर प्रभारी प्रो.मो.शाहिद, अवध विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक रा.से.यो.प्रो.अनुज कुमार पटेल,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारीगण डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ.शाहनवाज आलम, डॉ.दीपा सिंह, डॉ.भोलानाथ, डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र एवं डॉ.विनोद उपाध्याय, डॉ.संजय शर्मा, डॉ गणेश मिश्र, अमर बहादुर, अंशू, अरुण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।
