मुख्यपृष्ठग्लैमरमैंने छिछोरी हरकत की?

मैंने छिछोरी हरकत की?

हाल ही में दिव्या खोसला और मुकेश भट्ट के बीच हुई बहस ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। दिव्या का कहना है कि आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा उनकी फिल्म सावी की नकल है, जिसके चलते उनका मुकेश भट्ट से विवाद हो गया। मुकेश भट्ट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि आलिया को किसी की फिल्म कॉपी करने की जरूरत नहीं। इसके बाद दिव्या ने उनके साथ हुई फोन बातचीत का ऑडियो सार्वजनिक कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों की बातचीत साफ सुनाई दे रही है। ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि फिल्म सावी और जिगरा को लेकर हुए विवाद में आपने मेरे खिलाफ कुछ बोला है कि मैंने छिछोरी हरकत की है? आपने ऐसा क्यों कहा है? इस पर मुकेश साफ इनकार करते हुए कहते हैं, ‘मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की। ये सारी प्लानिंग की गई है। मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा। ये तुम्हारे बर्थडे के हिसाब से प्लान किया गया है, लेकिन मेरी और तुम्हारी रिलेशनशिप पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। अब तुम किसी की बातों में मत आना।’ ऑडियो साझा करते हुए दिव्या ने लिखा कि वे फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद लॉबिंग और गेटकीपिंग को उजागर करना चाहती हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग असली टैलेंट को आगे आने से रोकते हैं और अब इस व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है।

अन्य समाचार