दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर भावुक होते हुए बताया कि उन्हें लिवर वैंâसर का पता चला है। हालांकि उनकी हाल की मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य हैं, फिर भी वे रोजाना डर, बेचैनी और शारीरिक बदलावों से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, कभी वह सकारात्मक महसूस करती हैं, तो कभी अचानक डर घेर लेता है। उन्हें थायरॉइड में उतार-चढ़ाव, हार्मोनल बदलाव, त्वचा में रूखापन, हाथों में पपड़ी, कान-गले में दबाव और नाक में सूखापन जैसी समस्याएं हो रही हैं। शोएब इब्राहिम के साथ साझा किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि यह सफर थकाने वाला है, लेकिन रुकना विकल्प नहीं है। उन्होंने बीमारी से लड़ रहे लोगों को हिम्मत रखने और उम्मीद बनाए रखने की सलाह दी।
