मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : शैतान पॉल की अश्लील हरकतें

आउट ऑफ पवेलियन : शैतान पॉल की अश्लील हरकतें

अमिताभ श्रीवास्तव

यू ट्यूबर से बॉक्सर बना जेक पॉल अपनी शरारती हरकतों से बाज नहीं आता। उसने अब मुक्केबाज एंथनी जोशुआ को भी निशाना बनाया है। जो कि इस पूर्व हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन जेक पॉल के साथ मुठभेड़ में उतरने वाला है। मुक्केबाजी की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ये दोनों खिलाड़ी हैं और यह देखा भी गया है कि अपनी भिड़ंत से पहले मुक्केबाज ऐसी हरकते करते हैं जिससे वो चर्चा में रहें साथ ही रोमांच भी सिर चढ़ कर बोले। दोनों के बीच अगले महीने मियामी में होने वाला मुकाबला लगभग १०० मिलियन पाउंड का होगा। दोनों १९ दिसंबर को आमने-सामने होंगे। यह पहली बार नहीं है जब पॉल ने किसी प्रतिद्वंदी से मुकाबले के पहले प्रतिक्रिया पाने की कोशिश न की हो इसीलिए उसने जोशुआ पर फिर से निशाना साधा है। उसने ३६-वर्षीय जोशुआ के दिमाग में जगह बनाने के लिए ऑनलाइन तस्वीरों की एक सीरीज जारी की, यह सीरीज अश्लील तस्वीरों की है। तस्वीरों में कई अलग-अलग स्थानों पर पॉल शामिल हैं, जिसमें जोशुआ का कट-आउट भी शामिल है, जिसमें शॉवर भी शामिल है और जो कमेंट्स लिखे हैं वो एक प्रकार से गालियों जैसे हैं। उसकी ये तस्वीरें पॉल के विक्षिप्त दिमाग की ओर इशारा करती हैं मगर दूसरी ओर उसके प्रशंसक पॉल की इन हरकतों से खुश हैं, वे आने वाली भिड़ंत का इंतजार कर रहे हैं। अपने २८.२ मिलियन फालोअर्स को खुश करने के लिए पॉल ने जोशुआ के साथ भद्दा मजाक किया है। जोशुआ के कट-आउट से जुड़े अपलोड में उनके बिस्तर से ‘माई हैप्पी प्लेस’ पढ़ने का एक शॉट शामिल है और अन्य लोग उनके स्विमिंग पूल में, उनकी कार में और एक रेस्तरां में दिखाई देते हैं।
जासूस लेडी मेयर!
घुसपैठ की समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि इससे कई देश परेशान हैं। भारत में बांग्लादेशी और रोहिंग्या जैसे घुसपैठिए हैं। फिलीपींस में चीन और आस-पास के देशों के घुसपैठिये एक्टिव हैं। अब देखिये न फिलीपींस ने दावा किया है कि चीन अपने जासूसों को प्लांट कराकर साजिश रच रहा है। फर्जी सरकारी दस्तावेजों से नागरिकता और वोटर आईकार्ड बनवाकर देश-विरोधी साजिश हो रही है। ऐसे आरोपों के चलते फिलीपींस की अदालत ने बमबन सिटी की पूर्व मेयर एलिस को फर्जी नागरिकता रखने समेत गंभीर आरोपों की दोषी बताते हुए जेल भेजा है। इस गिरफ्तारी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या शी जिनपिंग की खुफिया जासूस फिलीपींस के एक शहर की मेयर बन गई थी। बमबन सिटी से थोड़ी दूर पर अमेरिका का मिलिट्री बेस है। फिलीपींस साउथ एशिया में अमेरिका का सबसे पुराना करीबी सहयोगी है। एक संवेदनशील शहर की पूर्व मेयर एलिस गुओ चीनी नागरिक हैं, इस खुलासे ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल लोकपाल ने गंभीर कदाचार का हवाला देते हुए एलिस को मेयर के पद से बर्खास्त कर दिया था। वह जुलाई २०२४ में फिलीपींस छोड़ फरार हो गई थी। उसके आने की भनक लगते ही उसे दबोचा गया और कानूनी कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार