मुख्यपृष्ठनए समाचारट्रेन में खुल्लमखुल्ला सेक्स! ...नमो भारत रेल के कोच में शर्मनाक हरकत

ट्रेन में खुल्लमखुल्ला सेक्स! …नमो भारत रेल के कोच में शर्मनाक हरकत

स्कूल ड्रेस में युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल
देश के कई हिस्सों में हाल के वर्षों में सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों के बाद नागरिकों के एक वर्ग ने सार्वजनिक शालीनता और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। ऐसा ही एक ताजा मामला हाल ही में सामने आया है, जहां तेज रफ्तार की पहचान बन चुकी नमो भारत ट्रेन में सेक्स करते कपल का वीडियो वायरल हुआ। हाईस्पीड सफर के बीच ट्रेन के भीतर हुई एक आपत्तिजनक हरकत ने न सिर्फ यात्रियों को असहज किया, बल्कि सार्वजनिक परिवहन की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्कूल ड्रेस में एक लड़का और लड़की ट्रेन के अंदर अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन का है। बताया जा रहा है कि वीडियो मोदीनगर से मेरठ के बीच का हो सकता है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कोच में भीड़ कम है और इसी का फायदा उठाकर दोनों सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक व्यवहार करने लगते हैं। यह दृश्य ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों के लिए बेहद असहज करने वाला है। ट्रेन के भीतर लगे सीसीटीवी वैâमरे में रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने वालों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत निंदनीय है।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता पैâलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार