सामना संवाददाता / मुंबई
भरोसे का कारोबार करने वाले अंगड़िया ही अब दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी का सदस्य बनकर धमकाने लगे हैं। ३ करोड़ रुपए हजम करने के लिए अंगडिया ने गोल्ड व्यापारी को धमकाया ताकि वह अपने पैसे भूल जाए। कई बार दुबई कोड नंबर से थ्रेट के कॉल आने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने भुलेश्वर के अंगड़िया ऑपरेटर को २.७९ करोड़ के गोल्ड प्रâॉड और अंडरवर्ल्ड के नाम पर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर के सोना-चांदी व्यापारी पिछले २ साल से दिव्या डायमंड से २४ वैâरेट सोना खरीदकर मुंबई के ज्वेलर्स को बेचता था। पेमेंट कलेक्शन का काम भुलेश्वर की एक अंगड़िया फर्म के जरिए राकेश मंडालिया करता था और ०.५ प्रतिशत कमीशन लेता था ।
२२ से २८ जनवरी २०२६ के बीच व्यापारी ने दिव्या डायमंड से १,७४६.८५ ग्राम सोना खरीदा। ग्राहकों ने २.७९ करोड़ का पेमेंट मंडालिया के पास जमा कराया, ताकि वो दिव्या डायमंड को ट्रांसफर कर दे। पैसा मांगने पर मंडालिया ने पहले इनकम टैक्स प्रॉब्लम का बहाना बनाया और फिर मुंबई से ही गायब हो गया, जब व्यापारी और उसके साथी भुलेश्वर ऑफिस पहुंचे तो मंडलिया के ससुर ने उन्हें धमकाया और कहा झंझट मत करो, डी कंपनी से कनेक्शन है। ये धमकी यहीं नहीं रुकी। ७, १५ और १६ मई को +९७१ दुबई नंबर से ‘हाजी भाई’ बनकर व्यापारी को व्हाट्सऐप कॉल आए। कॉलर ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी और पुलिस के पास जाने की ‘सजा’ के तौर पर १ करोड़ की रंगदारी मांगी। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने ४ जून को अंगडिया का लोकेशन ट्रेस कर बोरीवली वेस्ट से अंगड़िया को गिरफ्तार किया।
‘डी कंपनी से कनेक्शन है, पैसे भूल जाओ’
२.७९ करोड़ रुपए का भुगतान मांगने पहुंचे सोना व्यापारी को आरोपी के परिजनों ने कथित तौर पर धमकाया। आरोप है कि उन्हें कहा गया कि मामले को आगे न बढ़ाएं, क्योंकि ‘डी कंपनी’ से संबंध हैं।
