-टीएमसी के प्रश्नों पर छूटे चुनाव आयुक्त के पसीने
-अभिषेक बनर्जी ने खोली ईसी की पोल
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तीखी बहस हुई। एसआईआर को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। मीटिंग के बाद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी बात पर मुख्य चुनाव आयुक्त गुस्सा होने लगे, मेरी तरफ उंगली उठाने लगे, मैंने उनसे कहा कि आप नॉमिनेटेड हैं और मैं जनता से चुना हुआ हूं। उंगली नीचे करके बात करिए। आगे बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयुक्त उनके सवालों का जवाब देने में नाकाम रहे। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पिछली मीटिंग के बारे में चुनिंदा जानकारी लीक होने का आरोप लगाया।
`इस बार, दो या तीन पॉइंट्स को छोड़कर, हमें किसी भी चीज पर कोई क्लेरिटी नहीं मिला। जब मैंने उनसे एसआईआर के बारे में पूछा, तो उन्होंने टॉपिक को सिटिजनशिप पर शिफ्ट कर दिया।’
