– मैसेज देखने की गलती पड़ेगी भारी
फिरोज खान / मुंबई
नया साल शुरू होते ही लोग एक दूसरे को शुभकामनाओं के मैसेज भेजना शुरू कर देते हैं। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए सायबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। नए साल की शुभकामनाओं के नाम पर व्हॉट्सऐप पर ऐसे मैसेज आ सकते हैं, जो दिखने में भले स्पेशल लगे, लेकिन एक क्लिक में आपका मोबाइल और बैंक अकाउंट दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।
न्यू ईयर विश के नाम पर भेजा जा रहा एक छोटा सा मैसेज आपका पूरा फोन हैक कर सकता है और बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है इसलिए जरा सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है। अगर आपके फोन पर भी न्यू ईयर की शुभकामनाओं से भरे मैसेज या गिफ्ट नाम से कोई फाइल या लिंक आए तो सतर्क हो जाना जरूरी है। यह स्वैâम आमतौर पर एक सिंपल न्यू ईयर मैसेज से शुरू होता है।
पहचान वाले के नंबर से भी आ सकते हैं मैसेज
आपके फोन पर आए व्äहॉट्सऐप मैसेज में लिखा होगा, हैप्पी न्यू ईयर २०२६ और साथ में कहा जा सकता है कि अपना स्पेशल ग्रीटिंग देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें या अटैच की गई फाइल डाउनलोड करें। यह मैसेज किसी अनजान नंबर से आ सकता है, लेकिन कई मामलों में यह किसी दोस्त या जान-पहचान वाले के नंबर से भी आ सकता है।
न्यू ईयर पर सायबर ठग भी हो गए हैं एक्टिव!
पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा चुराकर कर सकते हैं खेल
बिना सोचे-समझे हैप्पी न्यू ईयर २०२६ वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर एक रंगीन और फेस्टिव वेबपेज पर पहुंचता है, जहां न्यू ईयर विश दिखाई देता हैं। इसके बाद साइट यूजर से एक ऐप डाउनलोड करने को कहती है ताकि पूरी न्यू ईयर ग्रीटिंग देखी जा सके। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर नहीं होता, बल्कि एक एपीके फाइल होती है।
सायबर एक्सपर्ट का कहना है यहीं से असली स्वैâम शुरू होता है। यही फाइल आपके फोन के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकती है। एपीके एक तरह की फाइल होती है, जिससे एनरॉइड फोन में ऐप इंस्टॉल किए जाते हैं। अगर यह फाइल किसी अनजान सोर्स से आती है तो इसमें वायरस या खतरनाक सॉफ्टवेयर हो सकता है। न्यू ईयर के नाम पर भेजी जा रही एपीके फाइलों के नाम न्यू ईयर गिफ्ट या न्यू ईयर ग्रीटिंग जैसे मैसेज होते हैं, ताकि लोग इसे फोटो या वीडियो समझकर डाउनलोड कर लें। सायबर एक्सपर्र्टोंे का कहना है कि जैसे ही यह एपीके फोन में इंस्टॉल होती है, यह एसएमएस नोटिफिकेशन, कॉन्टैक्ट्स और स्टोरेज की परमिशन मांगेंगी और कुछ ही समय में फोन पर अपने आप ऐप्स खुलने लगेंगे, ओटीपी आने लगेगा, व्हॉट्सऐप अकाउंट हैक हो सकता है और बिना इजाजत बैंक ट्रांजैक्शन तक हो सकते हैं। एक बार यह एपीके इंस्टॉल हो जाए तो यह फोन से ऐसी परमिशन मांगता है, जिनका न्यू ईयर ग्रीटिंग से कोई लेना-देना नहीं होता। इन परमिशन के जरिए ठग ओटीपी हासिल कर सकते हैं, बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं और आपके व्हॉट्सऐप अकाउंट से दूसरों को भी स्वैâम लिंक भेज सकते हैं। इनका मकसद लोगों का पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा चुराना होता है।
सायबर एक्सपर्टों का सुझाव
सायबर एक्सपर्र्टोें का सुझाव है कि अगर किसी ने गलती से कोई ऐसी एपीके फाइल डाउनलोड कर ली है तो तुरंत उस ऐप को हटाएं, फोन का इंटरनेट बंद करें, मोबाइल सिक्योरिटी स्वैâन चलाएं और दूसरे डिवाइस से अपने व्हॉट्सऐप, ईमेल और बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड बदलें। साथ ही बैंक को तुरंत जानकारी दें और ट्रांजैक्शन पर नजर रखें।
