मुख्यपृष्ठनए समाचारकल्याण के आगे सुगम यात्रा के लिए करना होगा लंबा इंतजार! ...तीसरी-चौथी...

कल्याण के आगे सुगम यात्रा के लिए करना होगा लंबा इंतजार! …तीसरी-चौथी लाइन बिछाने में लगेंगे अभी ५-७ साल

सामना संवाददाता / मुंबई
मध्य रेलवे की डाउन लाइन पर लोकल सफर को बढ़ावा मिले, इसके लिए रेल मंत्रालय ने मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (एमयूटीपी ३ बी) के तहत बदलापुर-कर्जत के बीच तीसरे और चौथे ट्रैक के कंस्ट्रक्शन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले, इस प्रोजेक्ट को वैâबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने मंजूरी दी थी। इन सबके बावजूद यात्रियों को तीसरी और चौथी लाइन के लिए पांच से सात साल तक का लंबा इंतजार करना होगा। इसके बाद सुगम यात्रा होने की उम्मीद की जा सकती है।
बता दें कि बदलापुर से कर्जत स्टेशन के बीच ३२.४६ किमी उपनगरीय रेलवे का चौड़ीकरण किया किया जाएगा। यानी दो अतिरिक्त लाइनें बिछाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट को राज्य सरकार से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इस अतिरिक्त ट्रैक से बदलापुर, वांगणी, शेलू, नेरल, भिवपुरी रोड और कर्जत के उपनगरीय स्टेशनों के यात्रियों को बहुत फायदा होगा। अभी, बदलापुर और कर्जत के बीच सिर्फ दो ट्रैक हैं। सेंट्रल रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन के सामने उन पर लोकल सर्विस और लंबी दूरी की ट्रेनें चलाने की चुनौती है। अतिरिक्त ट्रैक की कमी के कारण अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाना मुमकिन नहीं हो पाया है। अब जब रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है तो तीसरे और चौथे ट्रैक प्रोजेक्ट्स के बनने का रास्ता आसान हो गया है।
१,३२४ करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट
रेलवे ट्रैक को चार लेन का बनाने के लिए सरकारी और रेलवे की जमीन के अलावा करीब ३७.७९ हेक्टेयर निजी जमीन की जरूरत है। प्रोजेक्ट की लागत १,३२४ करोड़ रुपए है। राज्य सरकार और रेल मंत्रालय बजट के जरिए प्रोजेक्ट की आधी-आधी लागत उठाएंगे।

अन्य समाचार