शीतल अवस्थी
१. हिंदू धर्म शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि भगवान गणेश की वंदना करने से व्यक्ति सभी दुखों से मुक्ति पाता है। साथ ही यदि सच्चे मन से भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाए तो यश, कीर्ति और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भगवान गणेश की वंदना करने से कार्यों में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।
२. हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश की इस वंदना को सुनने मात्र से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
३. यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन भगवान गणेश की आराधना करता है तो उसके जीवन में शुभता बनी रहती है और इनके जीवन में नकारात्मकता नहीं आ पाती। इसके अलावा ऐसे लोगों की सोच भी शुद्ध और सकारात्मक रहती है।
पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। प्रथम पूज्य गणपति की पूजा-अर्चना करने से बल-बुद्धि, यश, मान-सम्मान, विद्या, विवेक आदि की प्राप्ति होती है। वहीं इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व चल रहा है। ऐसे में गणपति जी की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। प्रतिदिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ इस चालीसा और वंदना का पाठ जरूर करें। इससे हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए जो कोई जातक उनके इस मंत्र का जप करता है तो उसकी प्रत्येक परेशानी खत्म हो जाती है।
