मुख्यपृष्ठखेलआसान नहीं थी गतवर्ष की शुरुआत

आसान नहीं थी गतवर्ष की शुरुआत

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़, जिन्हें अब अनाया बांगड़ के नाम से जाना जाता है, के लिए साल २०२५ बेहद चुनौतीपूर्ण और बदलावों से भरा रहा। जेंडर चेंज सर्जरी के बाद अनाया ने अपनी पहचान को खुलकर अपनाया और अपनी इस यात्रा को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा किया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अनुभव बेझिझक पैंâस के सामने रखती हैं। इसी साल वे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भी नजर आईं, जहां उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अनाया ने अपने एक लंबे पोस्ट में बताया कि साल की शुरुआत आसान नहीं थी। जनवरी का महीना उनके लिए अंदरूनी संघर्षों से भरा रहा। अप्रैल में वह अपने असली रूप में भारत लौटीं, जहां उन्हें समर्थन के साथ-साथ विरोध का भी सामना करना पड़ा। अगस्त में उन्होंने जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई, जो शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन दौर था। सितंबर में उन्होंने खुद को दुनिया के सामने नए आत्मविश्वास के साथ पेश किया। कुल मिलाकर, २०२५ अनाया के लिए आत्म-खोज, हिम्मत और बदलाव का प्रतीक बन गया।

अन्य समाचार