मुख्यपृष्ठसमाचारजान से मारने की धमकी देने वाला तमंचे समेत गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देने वाला तमंचे समेत गिरफ्तार

प्रयागराज। नववर्ष की पूर्व रात्रि में पड़ोसी को गालियां बकने और जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित आरोपी को नैनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुआ है। मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सोहन कुमार पुत्र राममिलन निवासी चकदाउद नगर को रामलीला मैदान मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। बता दें कि 31 दिसंबर को पंचम लाल निषाद पुत्र स्व.लाल चन्द्र निषाद निवासी चकदाऊद नगर ने नैनी थाने में तहरीर दी थी जिसमें आरोप लगाया है कि उसके साथ मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। जिसपर उसी रात धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस बनाम सोहन कुमार व अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नैनी इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम, दरोगा बलिराम कुमार, धर्मेन्द्र कुमार यादव, हर्ष कुमार, योगेन्द्र कुमार तथा सिपाही राकेश कुमार यादव शामिल रहे।

अन्य समाचार