मुंबई। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने वर्ष 2025 में क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में नए उपभोक्ता व्यवहार की मिसाल पेश की है। तेज़ रफ्तार जीवनशैली और अनुशासित दिनचर्या के लिए जानी जाने वाली इस महानगरी ने 10-मिनट डिलीवरी प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट पर देश के सबसे लगातार और उच्च-आवृत्ति वाले ख़रीद पैटर्न दर्ज किए हैं।
भारत के अग्रणी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट की वार्षिक उपभोक्ता ट्रेंड रिपोर्ट How India Instamarted 2025 के पाँचवें संस्करण में मुंबई के उपभोक्ताओं की ख़रीदारी से जुड़े कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के एक ही ग्राहक ने 226 ऑर्डर्स के माध्यम से एनर्जी ड्रिंक्स पर कुल ₹16.3 लाख खर्च किए। वहीं प्रीमियम श्रेणी में भी उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला, जहां अकेले सोने की खरीदारी पर ₹15.16 लाख तक का खर्च दर्ज किया गया।
रिपोर्ट बताती है कि मुंबई के उपभोक्ता अब क्विक कॉमर्स को केवल आपातकालीन या अंतिम समय की खरीदारी तक सीमित नहीं रख रहे हैं। इसके विपरीत, यह प्लेटफॉर्म अब योजनाबद्ध, नियमित और बड़े-टिकट खर्चों का भी प्रमुख माध्यम बनता जा रहा है। कई उपयोगकर्ताओं ने वर्ष भर में इंस्टामार्ट पर ₹10 लाख से अधिक की कुल खरीदारी की, जो प्रीमियम और भरोसेमंद उपभोग की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है।
इंस्टामार्ट के आंकड़ों के अनुसार, ‘हमेशा-ऑन कार्ट्स’, फ़ंक्शनल इंडलजेंस और आदत-आधारित तेज़ डिलीवरी ने मुंबई में क्विक कॉमर्स को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। अब उपभोक्ता न केवल दैनिक जरूरतों, बल्कि लग्ज़री और विशेष उत्पादों के लिए भी 10-मिनट डिलीवरी पर भरोसा कर रहे हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्विगी के चीफ बिजनेस ऑफिसर हरि कुमार जी ने कहा कि भारत में क्विक कॉमर्स अब केवल सुविधा भर नहीं रह गया है, बल्कि आधुनिक जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि इंस्टामार्ट आज रोज़मर्रा की जरूरतों से लेकर प्रीमियम ख़रीदारी तक, हर स्तर पर उपभोक्ताओं का भरोसेमंद भागीदार बनकर उभरा है। रिपोर्ट के आंकड़े यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि मुंबई में क्विक कॉमर्स अब आदत नहीं, बल्कि एक स्थापित जीवनशैली बन चुका है।
