मुख्यपृष्ठनए समाचारअपने चहेतों को प्रत्याशी बनाने की होड़... भाजपा में प्यून, पीए और...

अपने चहेतों को प्रत्याशी बनाने की होड़… भाजपा में प्यून, पीए और ड्राइवर भारी!

-टिकट की आस में निष्ठावानों की आंखों से निकल रहे हैं आंसू

रामदिनेश यादव / मुंबई

पार्टी में निष्ठा, संघर्ष और संगठन के नाम पर राजनीति करने का दावा करने वाली भाजपा में टिकट वितरण अब मजाक बनता नजर आ रहा है। नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने वाले चहेतों को आगे बढ़ाने की होड़ में जमीनी स्तर पर वर्षों से पसीना बहाने वाले कार्यकर्ता हाशिए पर धकेल दिए गए हैं।
परिवारवाद के आरोप तो लग ही रहे थे। बेटे, बेटी, बहु, भाभी, भाई, पत्नी के बाद भाजपा में अब हालात ऐसे हैं कि कई जगह प्यून, पीए और यहां तक कि ड्राइवरों को भी प्रत्याशी बनाया जा रहा है, जबकि टिकट की आस लगाए निष्ठावान कार्यकर्ताओं की आंखों से आंसू निकल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा में कांदिवली में पूर्व नगरसेवक सागर सिंह का टिकट काटकर स्थानीय विधायक के पीए नितिन चौहान को वार्ड २९ से टिकट दिया गया है। वहीं उनके यहां काम करने वाली नीलम गुरुव को वार्ड क्रमांक २७ से टिकट दिया गया है। इतना ही नहीं, उनके करीबी माने जाने वाले जायसवाल की पत्नी स्वाति जायसवाल को टिकट दिया गया है आश्चर्य तो यह है कि कांग्रेस से भाजपा में आए रवि राजा के ड्राइवर व पीए की बेटी रेखा यादव को सायन कोलीवाड़ा से टिकट दिया गया है।
परिवार में तीन टिकट
राहुल नार्वेकर परिवार में तीन टिकट जाने की खबर से लोगों में टेंशन है। भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के परिवार को भी टिकट मिला है। इनका कहना है कि यह मेरिट बेस पर टिकट दिया गया है तो क्या बाकी के कार्यकर्ताओं की मेरिट खराब थी, ऐसा सवाल उठने लगा है।

अन्य समाचार